Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

अवैध कॉलोनी तोड़ने गई टीम पर पथराव

ग्रेनो वेस्ट के सुनपुरा गांव में अवैध रूप से बसाई गई कॉलोनी को ध्वस्त करने पहुंची प्राधिकरण की टीम पर हमला किया जाने का मामला सामने आया
ग्रेनो वेस्ट के सुनपुरा गांव में अवैध रूप से बसाई गई कॉलोनी को ध्वस्त करने पहुंची प्राधिकरण की टीम पर हमला किया जाने का मामला सामने आया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सुनपुरा गांव में अवैध रूप से बसाई गई कॉलोनी को ध्वस्त करने पहुंची प्राधिकरण की टीम पर हमला किया जाने का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि प्राधिकरण की टीम बिना सूचना दिए गांव में पहुंची थी। इस बीच कॉलोनाइजरों के गुर्गों ने टीम पर पथराव किया। प्राधिकरण की जेसीबी में तोड़फोड़ करने का आरोप है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्राधिकरण के जेई राजीव ने सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। जेई राजीव ने पुलिस को बताया कि सोमवार को प्राधिकरण की टीम अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस बीच कॉलोनाइजरों ने प्राधिकरण की टीम पर हमला बोल दिया। प्राधिकरण की जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ की गई। किसी तरह कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। प्राधिकरण के जेई ने कोतवाली में लिखित शिकायत देकर हमला करने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राधिकरण की टीम द्वारा गांव में जाने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। बिना पुलिस व्यवस्था के प्राधिकरण की टीम गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। गांव में प्राधिकरण की टीम पर हमले की पुलिस को कोई जानकारी भी नहीं मिली है। प्राधिकरण की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *