Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कार की टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जेवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दनकौर में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी

अमर सैनी

नोएडा। दनकौर में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जेवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
हरियाणा के सोनीपत निवासी गौरव (35) की जेवर में ससुराल है। बताया जाता है कि बुधवार रात वह अपनी बाइक से ग्रेटर नोएडा से जेवर अकेले जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित चपरगढ़ अंडरपास के पास रैंप पर पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गौरव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर घायल के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि जेवर के अस्पताल में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी लोगों का आरोप है कि यमुना एक्सप्रेसवे स्थित रैंप पर गलत साइड में वाहन चलते हैं। जिसके कारण पिछले कुछ महीनों में कई भयानक हादसे हो चुके हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं देती है। इस संबंध में दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *