Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने का मामला, मां पर बेटी को बेचने का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली इलाके से रिश्तो को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। जहां एक मां पर किशोरी को बेचने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि उसकी 50 वर्षीय बाबूगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक अधेड़ व्यक्ति से शादी कर दी और उसको बाद में पता चला कि मां ने उसे बेच दिया था। पीड़िता आरोपी की चुंगल से निकलकर अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पीड़ित परिवार एसपी के पास पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय उसकी मां ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक अधेड़ व्यक्ति से जबरन शादी कर दी, बाद में उसको पता चला कि मां ने उसको बेच दिया था। 11 दिसंबर 2025 से 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति उसके साथ जबरन लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता आ रहा था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता ने बताया कि 13 फरवरी 2026 को आरोपी के चुंगल से जान बचाकर वापस अपने गांव परिजनों के पास पहुंची और पूरे घटनाक्रम के बारे में मामले की जानकारी दी। वहीं आरोपी अधेड़ व्यक्ति पीड़िता को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है जिसके बाद परिवार काफी भयभीत है। शुक्रवार को पीड़ित परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र एसपी को दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें