खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे भारत – ब्राजील

नई दिल्ली, 22 सितम्बर:भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन, 2024 के मौके पर ब्राजील के कृषि और पशुधन मंत्रालय ( एमएपीए ) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन संयुक्त परियोजनाओं और तकनीकी सहयोग के माध्यम से खाद्य सुरक्षा में सुधार के उद्देश्य से सहयोग के एक नए चरण की शुरुआत करता है। इस पर ब्राजील के कृषि और पशुधन मंत्री श्री कार्लोस हेनरिक बैक्वेटा फावरो ने हस्ताक्षर किए और एफएसएसएआई के सीईओ जी. कमला वर्धन राव ने प्रतिहस्ताक्षर किए। राव ने कहा, हम अपने साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने और दोनों देशों में खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एमएपीए के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। ब्राजील के एमएपीए के प्रतिनिधि ने कहा, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर है, जो संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और संयुक्त पहल को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को पूरा करता है। साथ ही तकनीकी सहयोग, अनुभव और ज्ञान के आदान-प्रदान की अनुमति देता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img