Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Ranholla Murder Case: रनहौला में युवती की सनसनीखेज हत्‍या मामले के फरार आरोपी को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा

रनहौला में युवती की सनसनीखेज हत्‍या मामले के फरार आरोपी को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में बीती 29 तारीख को रनहोला थाना पुलिस के पास एक कॉल के जरिए शिकायत मिली कि एक महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही शुरू करते हुए एसएचओ रनहोला की अगुवाई में एक टीम को गठित किया गया, और तमाम सीसीटीवी और सर्विलांस के अलावा गुप्त सूचनाओं से जानकारी इकठी की गई। आखिरकार आरोपी को दिल्ली से 650 किलोमीटर दूर चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चित्रकूट का रहने वाला है और मृतका भी चित्रकूट की रहने वाली है। आरोपी लेबर कॉन्ट्रैक्ट का काम करता था और मृतका रानी भी उसके साथ काम करती थी और पिछले लगभग 7-8 साल से दोनो का अफेयर चल रहा था, जबकि मृतका रानी अपने पति सोनू से अलग रह रही थी। आरोपी का कहना है कि अक्सर रानी उसकी बिना इजाजत के कही भी चली जाया करती थी जोकि उसे नागवार लगता था। और इस बार भी मृतका रानी बिना आरोपी को बताए दिल्ली आ गई जिसे लेकर आरोपी नाराज था और चित्रकूट से दिल्ली आकर मौका पाकर उसने रानी की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए रानी का मोबाइल फोन भिंसठ ले लिया और बंद कर दिया और साथ अपना मोबाइल भी बंद कर दिया जिससे पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिलना मुश्किल हो गया आखिरकार पुलिस की सूझबूझ और मेहनत रंग लाई और और महज घटना के दो दिन बाद ही चित्रकूट से आरोपी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चित्रकूट निवासी राजू उर्फ अशोक उर्फ चंद्रमा है। फिलहाल पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पर आगे की कार्यवाही शुरू करदी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *