NOIDA FILM CITY: नोएडा में 1510 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी फिल्म सिटी, बोनी कपूर ने साइन की डील

NOIDA FILM CITY: नोएडा में 1510 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी फिल्म सिटी, बोनी कपूर ने साइन की डील

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। जेवर में निर्माणाधीन देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थापित होने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी के पहले चरण का कंसेशन एग्रीमेंट गुरुवार को हुआ। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट और भूटानी ग्रुप की कंसोर्टियम के बीच एग्रीमेंट साइन हो गया। यमुना अथॉरिटी के कार्यालय में आयोजित कंसेशन एग्रीमेंट साइनिंग सेरेमनी में पहुंचे देश के जाने माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि अगले चार महीने में वह फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू करा देंगे। अगले 10 से 12 महीने में पहला शूटिंग सेट स्थापित कर अपनी फिल्म ‘नो एंट्री में एंट्री’ की शूटिंग शुरू कर इस फिल्म सिटी का शुभारंभ करेंगे।

नोएडा फिल्म सिटी को पूरी तरह स्थापित होने में कम से कम तीन साल का वक्त लगेगा, लेकिन उन्होंने पहला शूटिंग सेट अगले साल स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इससे इस भव्य फिल्म सिटी की शुरुआत की जा सकेगी। बोनी कपूर ने कहा कि इससे पहले देश में तीन बड़ी फिल्म सिटी स्थापित हो चुकी हैं लेकिन इस फिल्म सिटी को देश की ही नहीं, विश्व की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी बनाया जाएगा। यहां सिर्फ हिंदी ही नहीं साउथ इंडियन, गुजराती, तमिल, इंग्लिश, पंजाबी और अन्य तमाम भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग की जा सकेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img