Uttar Pradesh : हापुड़ में उद्योगपति के घर करोड़ों की लूट का मामला, 250 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, खुलासे के करीब

Hapur : जनपद हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गिरधारीनगर में उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर सोमवार देर रात हुई करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस की कई टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर चार बदमाशों ने करीब सवा किलो सोना और नकदी लूट ली थी। बदमाशों ने परिवार के लोगों के हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया था। घटना के बाद से जोन की तीन और हापुड़ की चार टीमों ने बुधवार शाम तक 250 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज के आधार पर कई कड़ियां आपस में जुड़ी हैं। एसपी ज्ञानंजय सिंह, सीओ समेत तमाम अधिकारी हाईवे और लोकल सड़कों पर घटना से जुड़े फुटेज खंगालते नजर आए।

पुलिस ने अस्पताल, ढाबा और हाईवे के हर कैमरे को खंगाला है।पूछताछ में कई बड़े घराने के युवा भी शामिल हैं। उद्योगपति के घर भी पुलिस अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा और डीआईजी कार्यालय से पल-पल की जानकारी ली जाती रही। पुलिस के हाथ अभी खाली हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसने पुलिस को खुलासे के नजदीक पहुंचा दिया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की टीमें लगातार बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस बीच मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट डालकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि सीसीटीवी का रिकॉर्ड नहीं है तो कोई बात नहीं, यदि सत्ताधारियों की सामूहिक तस्वीरें दिखाकर संदिग्धों की पहचान कराई जाए तो डकैती के अपराधी तुरंत पहचान लिए जाएंगे। छिनैती, चोरी, लूट, डकैती ये उत्तर प्रदेश में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस की क्रोनोलॉजी है क्योंकि सत्ता की साझेदारी है। इसलिए बेखौफ अपराध जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img