Bhiwandi Fire: महाराष्ट्र के भिवंडी लॉजिस्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गा​ड़ियां मौके पर पहुंचीं

Bhiwandi Fire: महाराष्ट्र के भिवंडी लॉजिस्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गा​ड़ियां मौके पर पहुंचीं

महाराष्ट्र के भिवंडी तालुका के वालशिंद गांव में वी लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर भिवंडी, कल्याण और ठाणे फायर स्टेशन से छह दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। यह आग मुंबई-नासिक हाईवे के पास लगी, जिसमें पूरा गोदाम पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

फायर स्टेशन इंचार्ज सुधीर दुशिंग ने बताया कि रात 3 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड ने करीब 2-3 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और अब कूलिंग का काम जारी है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है और इसकी जांच की जा रही है

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img