राज्यदिल्ली

GTB Hospital Delhi पूर्वी दिल्ली का पहला सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनेगा जीटीबी अस्पताल में, मरीजों को मिलेगा एम्स स्तर का इलाज

GTB Hospital Delhi पूर्वी दिल्ली का पहला सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनेगा जीटीबी अस्पताल में, मरीजों को मिलेगा एम्स स्तर का इलाज

नई दिल्ली, 9 फरवरी। पूर्वी दिल्ली के लाखों नागरिकों को अत्याधुनिक और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल में पूर्वी दिल्ली का पहला सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक विकसित किया जाएगा, जिससे मरीजों को कार्डियो-थोरेसिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी के साथ-साथ किडनी और कैंसर जैसे गंभीर रोगों का इलाज एक ही छत के नीचे मिल सकेगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जीटीबी अस्पताल पूर्वी दिल्ली में एम्स जैसी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं प्रदान करने वाला प्रमुख सरकारी केंद्र बन जाएगा।

जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि हार्ट अटैक, स्ट्रोक या अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को निजी अस्पतालों या दूर स्थित बड़े सरकारी अस्पतालों में रेफर न करना पड़े। इस ब्लॉक में कुल 200 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें ओपीडी और आईपीडी दोनों सेवाएं शामिल रहेंगी। इसके अलावा मरीजों के लिए आधुनिक आईसीयू बेड, डायलिसिस यूनिट, हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर, कैथ लैब, एडवांस रेडियो डायग्नोस्टिक सुविधाएं, 24 घंटे सोनोग्राफी, एमआरआई और अन्य जांच सुविधाओं से युक्त ट्रामा सेंटर भी विकसित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में समानता सुनिश्चित करना और अस्पताल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है, ताकि आम जनता को सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के माध्यम से किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। इस परियोजना में केंद्र सरकार की ओर से 120 करोड़ रुपये और दिल्ली सरकार की ओर से 80 करोड़ रुपये का योगदान दिया जाएगा। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक न केवल मरीजों के लिए लाभकारी होगा, बल्कि यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्रों के लिए भी कैंसर, किडनी और न्यूरो से जुड़े जटिल मामलों में विशेषज्ञ प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इसके साथ ही कैथ लैब जैसी आधुनिक सुविधा से हृदय रोगों के इलाज में भी तेजी आएगी, जहां एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग जैसी प्रक्रियाएं की जा सकेंगी। यह ब्लॉक पूर्वी दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती देने वाला साबित होगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players