उत्तर प्रदेश : मथुरा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और कृषि विभाग ने पकड़ी 500 बोरी नकली एमओपी खाद

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में त्योहारों के सीजन के बीच एसटीएफ और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नकली खाद के एक बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। टीम ने थाना हाइवे क्षेत्र से कार्रवाई करते हुए 500 बोरी नकली एम.ओ.पी. खाद बरामद की है, जो किसानों को धोखा देकर सप्लाई की जा रही थी।

ट्रक चालक और परिचालक हिरासत में

एसटीएफ की टीम ने मौके पर ही ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक तथा परिचालक से इस नकली खाद के नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि किसानों के साथ धोखाधड़ी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

इंटरस्टेट सप्लाई की आशंका

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, नकली खाद की यह बड़ी खेप केवल मथुरा ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी सप्लाई की जानी थी। फिलहाल, एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लायरों की तलाश में जुटी है।

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह संकल्पित है और मांग के अनुरूप किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि नकली खाद की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img