ILBS hospital: ILBS आईएलबीएस ने बिना बेहोश किए किया ‘अवेक किडनी ट्रांसप्लांट’, देश का प्रमुख केंद्र बना संस्थान

ILBS hospital: ILBS आईएलबीएस ने बिना बेहोश किए किया ‘अवेक किडनी ट्रांसप्लांट’, देश का प्रमुख केंद्र बना संस्थान

नई दिल्ली, 9 फरवरी। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलरी साइंसेज (ILBS) ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए मरीज को बेहोश किए बिना किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही आईएलबीएस देश का ऐसा प्रमुख केंद्र बन गया है, जहां एपिड्यूरल एनेस्थीसिया के जरिए ‘अवेक किडनी ट्रांसप्लांट’ की उन्नत सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सर्जरी में मरीज पूरी तरह होश में रहते हुए ट्रांसप्लांट प्रक्रिया से गुजरा, जो सामान्य किडनी ट्रांसप्लांट से अलग और तकनीकी रूप से अधिक चुनौतीपूर्ण मानी जाती है।

किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभ्युत्थान सिंह जादौन ने बताया कि हाल के वर्षों में एपिड्यूरल एनेस्थीसिया के माध्यम से अवेक किडनी ट्रांसप्लांट एक बड़ी चिकित्सा प्रगति के रूप में सामने आया है। यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होती है जो हृदय, फेफड़े या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित होते हैं, जिनमें जनरल एनेस्थीसिया का जोखिम अधिक रहता है या जो पहले जनरल एनेस्थीसिया को सहन नहीं कर पाए हों। आमतौर पर किडनी ट्रांसप्लांट जनरल एनेस्थीसिया के तहत किया जाता है, लेकिन इस मामले में मरीज को सर्जरी से पहले एपिड्यूरल एनेस्थीसिया दिया गया, जिससे शरीर के निचले हिस्से को सुन्न किया गया और मरीज स्वाभाविक रूप से सांस लेता रहा। पूरी सर्जरी के दौरान मरीज सहज और आरामदायक स्थिति में रहा।

सर्जरी के बाद प्रत्यारोपित किडनी ने उत्कृष्ट रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है और मरीज की स्थिति तेजी से बेहतर हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार यह प्रक्रिया ईआरएस यानी एन्हैंस्ड रिकवरी आफ्टर सर्जरी प्रोटोकॉल का पालन करने में भी सहायक होती है, जिससे मरीज की रिकवरी तेज होती है और वह 3 से 5 दिनों के भीतर अस्पताल से घर जा सकता है। इसके साथ ही सर्जरी के बाद दर्द अपेक्षाकृत कम होता है, मरीज जल्दी चलने-फिरने लगता है और सामान्य रूप से भोजन भी ले पाता है। आईएलबीएस की इस सफलता को किडनी ट्रांसप्लांट और उन्नत सर्जरी तकनीकों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img