Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Hapur News : हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला नौरंगपुरी स्थित गांधी साक्षरता मिशन कार्यालय से रविवार रात हुई चोरी का खुलासा कर बड़ौदा हिंदुवान के रास्ते पर ट्यूबवेल के पास से आरोपी को पकड़ लिया है। जबकि उसका साथी फरार हो गया।

बरामद हुआ सामान

पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, तमंचा सहित काफी मात्रा में अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कोतवाली क्षेत्र के शमशाद रोड शफी की मस्जिद निवासी सरफराज चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आया था।

बरामद सामान की जानकारी

आरोपी के कब्जे से एक कार, दो लैपटॉप, तीन एलईडी टीवी, तीन डेस्कटॉप, कंप्यूटर के एक्सेसरीज, यूपीएस, बैटरी, एडॉप्टर सहित अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है। इसके साथ ही एक तमंचा और एक कारतूस भी मिला है।

चोरी की वारदात स्वीकार की

पूछताछ में आरोपी ने नौरंगपुरी में चोरी की वारदात स्वीकार की है। फरार आरोपी की पहचान शाकिब के रूप में हुई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि नौरंगपुरी में हुई चोरी का खुलासा कर लिया गया है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें