Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

प्रॉपर्टी डीलर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

ग्रेटर नोएडा के यमुना खादर क्षेत्र के मोतीपुर गांव में प्रॉपर्टी का काम करने वाले हरियाणा के एक डीलर ने कुछ लोगों पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया
ग्रेटर नोएडा के यमुना खादर क्षेत्र के मोतीपुर गांव में प्रॉपर्टी का काम करने वाले हरियाणा के एक डीलर ने कुछ लोगों पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना खादर क्षेत्र के मोतीपुर गांव में प्रॉपर्टी का काम करने वाले हरियाणा के एक डीलर ने कुछ लोगों पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा के फरीदाबाद के नवादा गांव निवासी यूनुस खान ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार अनीस खान के साथ इकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र में जमीन खरीदने-बेचने का काम करता है। वह कुछ दिन पहले अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान तीन कारों में सवार होकर कुछ लोग हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने को कहा। आरोपियों ने निर्माण कार्य करने के लिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने चार लोगों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कमिश्नर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *