उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 15 हजार के इनामी को किया लंगड़ा, अवैध हथियार और लूट का माल बरामद

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जिले की पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां लूट और हत्या जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र में हजरतपुर गांव के बम्बे के पास हुई मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। एएसपी ऋजुल ने बताया कि घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ। बदमाश इमरान अलीगढ़ के डीएल 53 डबल पानी की टंकी एडिए कॉलोनी शहाजमालकोल का रहने वाला है।एएसपी ने बताया कि बदमाश के पास से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक लूट का मोबाइल बरामद हुआ है।

इस मामले में था फरार

उन्होंने बताया कि इमरान पर कुल 16 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। ये मामले बुलंदशहर और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह एक लूट की घटना में शामिल होने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img