Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Crime: नोएडा में दिन-दहाड़े पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो कुख्यात चोर गिरफ्तार

Greater Noida Crime: नोएडा में दिन-दहाड़े पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो कुख्यात चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 17 आपराधिक मामलों में वांछित एक कुख्यात बाइक चोर पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि उसका साथी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान दिलशाद उर्फ इरशाद (निवासी टीला मोड़, गाजियाबाद) के रूप में हुई है, वहीं उसके साथी अशरफ (निवासी मसूरी, गाजियाबाद) को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

सूरजपुर पुलिस मोजर बीयर गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी, तभी होंडा मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दिलशाद को लगी, जिससे वह घायल हो गया। बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

इनके पास से चोरी की होंडा मोटरसाइकिल, एक कटी हुई अपाचे बाइक और चार मोटरसाइकिल के पार्ट्स भी मिले हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह चोरी की बाइकों को काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग स्थानों पर बेचता था। पुलिस ने बताया कि दिलशाद के खिलाफ गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न थानों में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें