यूपी ट्रेड शो में अडाणी से लेकर मदरसन तक के स्टॉल नजर आएंगे

अमर सैनी

नोएडा। अगले महीने ग्रेनो स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में होने वाले उत्तर प्रदेश इंटर नेशनल ट्रेड शो में अडाणी से लेकर मदरसन ग्रुप तक के स्टॉल नजर आएंगे। प्राधिकरण के सीईओ ने कंपनियों से आकर्षक स्टॉल लगाने को कहा है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने बताया कि 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले ट्रेड शो के लिए उन्होंने बड़े निवेशकों के साथ बैठक की। इस बैठक में मदरसन सूमी सिस्टम लिमिटेड, अडाणी इंटरप्राइजेज, हेवल्स इंडिया लिमिटेड, केंट आरओ सिस्टम, जगदंबा ऑप्टिक्स, रेड टेप, एलेन कूपर, जीडी गोयनका, थीम काउंटी, गुलशन होम्स, एग्जोटिक माइल प्राइवेट लिमिटेड आदि ने हिस्सा लिया। सीईओ ने बताया कि ट्रेड शो में निवेशकों को आकर्षक स्टाल लगाने के संबंध में सुझाव दिए गए हैं। निवेशकों द्वारा भी अपनी परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आश्वासन दिया। सीईओ ने बताया कि अगले चरण में कुछ और निवेशकों के साथ बैठक की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img