Noida Crime: नोएडा पुलिस की 3 बदमाशों से मुठभेड़, 2 को लगी गोली, एक कांबिंग के बाद गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस की 3 बदमाशों से मुठभेड़, 2 को लगी गोली, एक कांबिंग के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने बीती रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात गिरोह का पर्दाफाश किया, जो घरों में चोरी और चैन स्नैचिंग जैसी वारदातों में लिप्त था। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने जयपुरिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों का पीछा कर उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, तो वे भागने लगे। घबराए बदमाशों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।

घायल बदमाशों की पहचान हरजीत (गाजियाबाद) और अरुण (दिल्ली) के रूप में हुई। इनके पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने इनके तीसरे साथी शोएब को भी लेबर चौक से गिरफ्तार किया, जो आई-20 कार के साथ मौजूद था।

पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि उनका गिरोह दिल्ली, नोएडा, उत्तराखंड सहित कई शहरों में सक्रिय था। हाल ही में उन्होंने नोएडा से एक मोटरसाइकिल चुराई और मयूर विहार फेस-3 में चैन स्नैचिंग की थी। गिरोह उत्तराखंड में करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति चोरी करने की योजना बना रहा था। हरजीत और अरुण के खिलाफ दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में चोरी और चैन स्नैचिंग के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और बड़े अपराधों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img