World Kidney Day: कैलाश दीपक अस्पताल के डॉक्टर बोले- स्वस्थ किडनी के लिए जागरूकता और देखभाल जरूरी

World Kidney Day: कैलाश दीपक अस्पताल के डॉक्टर बोले- स्वस्थ किडनी के लिए जागरूकता और देखभाल जरूरी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। लेकिन बदलती जीवनशैली, खानपान और अन्य कारणों से किडनी से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। इसी जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य स्वास्थ्य संगठनों, डॉक्टरों और आम जनता को किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

कैलाश दीपक अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में कंसल्टेंट डॉ. तुषार गुप्ता के अनुसार, किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल में रखना चाहिए, क्योंकि हाई बीपी और डायबिटीज किडनी की बीमारियों का मुख्य कारण बन सकते हैं। नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराना और किडनी रोगों के शुरुआती लक्षणों को पहचानना भी जरूरी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, हार्ट डिजीज या स्ट्रोक से पीड़ित लोगों को अपनी किडनी की नियमित जांच करानी चाहिए। इसके अलावा, जिन लोगों के परिवार में पहले से किडनी संबंधी बीमारियों का इतिहास रहा है, उन्हें भी सतर्क रहना चाहिए। डॉक्टर आमतौर पर शुरुआती जांच के लिए यूरिन टेस्ट और यूरिया-क्रिएटिनिन टेस्ट की सलाह देते हैं।

किडनी से संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें एक्यूट किडनी इंजरी, किडनी सिस्ट, किडनी स्टोन और किडनी इन्फेक्शन प्रमुख हैं। यदि किडनी फेल हो जाती है, तो इसके इलाज के लिए डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है।

अगर किडनी की समस्या का शुरुआती चरण में पता चल जाए, तो दवाओं और जीवनशैली में बदलाव करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, गंभीर अवस्था में पहुंचने पर इसका असर केवल धीमा किया जा सकता है। इसलिए, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और उच्च रक्तचाप, डायबिटीज या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को नियमित जांच करानी चाहिए। साथ ही, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर अधिक पानी पीना चाहिए ताकि किडनी स्वस्थ बनी रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img