नोएडा एयरपोर्ट पर 15 नवंबर से होगा ट्रायल शुरू

अमर सैनी

नोएडा। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर और अपडेट सामने आ रही है। आगमी नवंबर 2024 के महीने में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ाने का ट्रायल शुरू हो जाएगा। इस बात की जानकारी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने दी है। अब वह सपना पूरा होने जा रहा है, जिसका बेसब्री से पूरे उत्तर प्रदेश को इंतजार है। कुछ महीनों बाद पूरी तरीके से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। और देश-दुनिया की फ्लाइट यहां पर लैंड करेंगी।

सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि आगामी 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक ट्रायल नोएडा एयरपोर्ट की साइट पर हवाई जहाज को उड़ाने और उतारने का ट्रायल होगा। रोजाना कई विमान उतरेंगे। इसके बाद 6 फरवरी से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। अब नोएडा एयरपोर्ट पर पहले चरण का काम अंतिम दौर पर है। तेजी के साथ दिन-रात काम चल रहा है।
सीईओ ने गुरुवार को बताया कि आगामी 17 अप्रैल 2024 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरीके से शुरू हो जाएगा। यहां पर इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ेंगी। पहले ही दिन हजारों लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। यह एक ऐतिहासिक दिन होगा। नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने से पहले करीब 70 दिन पूर्व ही पूरी तरीके से बनकर तैयार हो जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट से पहले दिन उड़ेंगे 65 हवाई जहाज

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले दिन ही 65 हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। इसमें एक कार्गो फ्लाइट, दो इंटरनेशनल और 62 घरेलू हवाई जहाज पहले दिन ही उड़ेंगे। शुरुआत में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनता को इंडिगो और एयर इंडिया की सेवा मिलेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img