उत्तर प्रदेश : हापुड़ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और स्मार्ट फोन वितरित

Hapur News : लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में जनपद हापुड़ में भी इस कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में हापुड़ के विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनपद की 29 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 100 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कुल 113 स्मार्ट फोन भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्हें सशक्त बनाना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से कार्यक्रम का सफल और सुव्यवस्थित आयोजन संपन्न हुआ।