Noida: जलभराव पर सख्त हुए CEO, 15 जुलाई तक नाले साफ नहीं हुए तो होगी कार्रवाई

Noida: जलभराव पर सख्त हुए CEO, 15 जुलाई तक नाले साफ नहीं हुए तो होगी कार्रवाई

नोएडा में लगातार हुई बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने अधिकारियों और ठेकेदार एजेंसियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्ण करुणेश ने चेतावनी दी है कि 15 जुलाई तक सभी नालों की सफाई पूरी नहीं होने पर संबंधित सीनियर मैनेजर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और लापरवाही बरतने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

बारिश के बाद शहर के गांवों, मुख्य सड़कों, अंडरपास, सेक्टरों और आवासीय सोसायटियों में व्यापक जलभराव देखने को मिला। कई घरों में भी पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद विधायक पंकज सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तय समय सीमा के भीतर सभी नालों की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए थे।

बारिश के दौरान सेक्टर-57 में जलभराव और बिजली के खंभे में करंट आने से एक युवा इंजीनियर की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई स्थानों पर दीवार गिरने, सड़क धंसने और बारातघर की पेरिफेरल दीवार ढहने जैसी घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।

सीईओ ने सभी अधिकारियों को कार्यालय में बैठने के बजाय फील्ड में उतरकर नालों की सफाई की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहर के मुख्य सिंचाई नालों की डीप क्लीनिंग कराने का आदेश दिया गया है, ताकि भविष्य में भारी बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img