Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida: डी-मार्ट के भूखंड का आवंटन होगा निरस्त, नाला धंसने और सड़क क्षतिग्रस्त होने पर CEO का बड़ा एक्शन

Noida: डी-मार्ट के भूखंड का आवंटन होगा निरस्त, नाला धंसने और सड़क क्षतिग्रस्त होने पर CEO का बड़ा एक्शन

नोएडा में भारी बारिश के बाद सामने आई लापरवाही पर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। सेक्टर-73 स्थित डी-मार्ट के व्यावसायिक भूखंड पर जलभराव के कारण नाला धंसने, सर्विस रोड क्षतिग्रस्त होने और बारातघर की दीवार गिरने के मामले में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्ण करुणेश ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को एम/एस एवेन्यू सुपरमार्ट लिमिटेड के खिलाफ धारा-10 के तहत नोटिस जारी कर भूखंड का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को हुई भारी बारिश के दौरान सेक्टर-73 स्थित प्लॉट संख्या सी-01 में बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया था। इसके चलते प्राधिकरण का नाला धंस गया, सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हो गई, बारातघर की पेरिफेरल दीवार गिर गई और सड़क में गहरी दरारें पड़ गईं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

प्राधिकरण ने पहले कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपने खर्च पर क्षतिग्रस्त नाले और सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। कंपनी ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, लेकिन प्राधिकरण इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूखंड पर पहले भी लापरवाही की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

सीईओ कृष्ण करुणेश ने कहा कि मामले में पूरी जवाबदेही तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें