Dengue Alert: जिला अस्पताल में तैयार हुआ 8 बेड का डेंगू वार्ड, बढ़ाई गई निगरानी

Dengue Alert: जिला अस्पताल में तैयार हुआ 8 बेड का डेंगू वार्ड, बढ़ाई गई निगरानी

मानसून के मौसम में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए नोएडा जिला अस्पताल ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल प्रशासन ने आठ बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया है, जहां डेंगू पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही बुखार के मरीजों की डेंगू जांच भी नियमित रूप से की जा रही है।

जिला अस्पताल के पांचवें तल पर बनाए गए इस विशेष वार्ड में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी भी लगाई गई है ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में कोई भी डेंगू मरीज भर्ती नहीं है, लेकिन संभावित मामलों को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में लगातार बदलाव के कारण बुखार, सर्दी, सिरदर्द और वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार जिन मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनकी तत्काल जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जरूरत पड़ने पर उन्हें विशेष वार्ड में भर्ती किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें तथा तेज बुखार, शरीर दर्द या प्लेटलेट्स कम होने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।

 


 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img