Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

क्या Gautam Adani को मिलेगी ‘क्लीन चिट’? ट्रंप सरकार के साथ हुई गोपनीय मुलाकात ने बढ़ाई उम्मीदें

Gautam Adani
क्या Gautam Adani को मिलेगी 'क्लीन चिट'? ट्रंप सरकार के साथ हुई गोपनीय मुलाकात ने बढ़ाई उम्मीदें

Gautam Adani को अमेरिका में रिश्वतखोरी के मामले में क्लीन चिट मिल सकती है। ट्रंप सरकार के अधिकारियों के साथ हुई मुलाकात के बाद मामला नए मोड़ पर है।

Gautam Adani को ‘क्लीन चिट’ मिलने की उम्मीद, अमेरिका में केस पर चल रही बातचीत

भारतीय उद्योगपति Gautam Adani के लिए अमेरिका में चल रहे रिश्वतखोरी के केस में राहत की खबर आ सकती है। अमेरिकी अदालत में रिश्वत देने के आरोपों का सामना कर रहे अडानी की टीम ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। यह बैठक इस केस में नई दिशा का संकेत देती है।

ट्रंप प्रशासन के साथ Gautam Adani टीम की खास बातचीत

ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, Gautam Adani की लीगल टीम ने ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर क्रिमिनल चार्ज हटाने की अपील की है। Gautam Adani पक्ष की दलील है कि यह मामला ट्रंप सरकार की प्राथमिकताओं में नहीं आता, इसलिए इसे पुनर्विचार के योग्य माना जाना चाहिए।

गौतम अडानी को मिलेगी 'क्लीन चिट'? ट्रंप सरकार के साथ हुई ये खास मुलाकात

क्या है अडानी ग्रुप पर लगा रिश्वत का आरोप?

2024 के नवंबर में अमेरिकी जांच एजेंसियों ने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ एक केस दर्ज किया था। आरोप है कि भारत में सरकारी बिजली सप्लाई के कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए अडानी ग्रुप की ओर से करोड़ों रुपये की रिश्वत दी गई।

इन कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिए अडानी ग्रुप ने कथित तौर पर अमेरिकी निवेशकों को गुमराह किया और निवेश जुटाया। इस केस में अमेरिका की बाजार नियामक संस्था (SEC) ने भी अडानी और उनके भतीजे को समन भेजा था।

ट्रंप के अधिकारियों से मिली Adani की टीम, रिश्वतखोरी मामलों पर हुई खास बात, अमेरिका में बंद होगा केस?

केस में तेज़ी, जल्द मिल सकती है राहत

हालांकि बातचीत की शुरुआत इस साल की शुरुआत में हुई थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में इसमें रफ्तार आई है। अगर मौजूदा गति से वार्ता जारी रही, तो अगले कुछ महीनों में बड़ा फैसला संभव है। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालते ही इस केस में क्लीन चिट मिलने की संभावनाएं बढ़ गई थीं।

Gautam Adani के लिए राहत या नया संकट?

जहां एक ओर Gautam Adani की टीम इस केस को राजनीतिक प्राथमिकताओं से बाहर दिखाने की कोशिश कर रही है, वहीं अमेरिकी एजेंसियों की जांच और पुख्ता सबूत इस मामले को गंभीर बनाए हुए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या गौतम अडानी को क्लीन चिट मिलती है या कानूनी कार्रवाई तेज होती है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें