Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

संयुक्त अस्पताल में हंगामा करने वाले फार्मासिस्ट को इमरजेंसी की ड्यूटी से हटाया

संयुक्त अस्पताल में ड्यूटी को लेकर हंगामा करने वाले फार्मासिस्ट को इमरजेंसी से हटाकर रिकॉर्ड रूम में तैनात कर दिया गया है
संयुक्त अस्पताल में ड्यूटी को लेकर हंगामा करने वाले फार्मासिस्ट को इमरजेंसी से हटाकर रिकॉर्ड रूम में तैनात कर दिया गया है

अमर सैनी

नोएडा। संयुक्त अस्पताल में ड्यूटी को लेकर हंगामा करने वाले फार्मासिस्ट को इमरजेंसी से हटाकर रिकॉर्ड रूम में तैनात कर दिया गया है। फार्मासिस्ट ने मंगलवार को सीएमएस के कमरे के बाहर धरना दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
फार्मासिस्ट पिछले तीन दिनों से दूसरे लोगों की रात्रिकालीन ड्यूटी कर रहा है। इसकी वजह से उसने मंगलवार को सीएमएस के कमरे में अभद्रता की और बाहर ही धरने पर बैठ गया। कुछ मरीजों ने पूरे प्रकरण की वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर हंगामा कर रहे फार्मासिस्ट को शांत किया। फार्मासिस्ट ने सीएमएस पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। इस मामले में सीएमएस विनोद चंद पांडेय ने कार्रवाई करते हुए फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उसे इमरजेंसी से हटाकर रिकॉर्ड रूम में तैनात कर दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *