Amethi couple death: पत्नी की मौत के बाद पति का भी निधन, अमेठी के जायस में पति-पत्नी की एक साथ निकलेगी अर्थी

Amethi couple death: पत्नी की मौत के बाद पति का भी निधन, अमेठी के जायस में पति-पत्नी की एक साथ निकलेगी अर्थी

अमेठी के जायस में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पत्नी की मौत के कुछ घंटों बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। अब पति-पत्नी, आकाश (22) और ज्योति (20) की अर्थी एक साथ निकलेगी, इस घटना से परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है,

जानकारी के अनुसार, जायस के मोहल्ला निखई निवासी 20 वर्षीय ज्योति, जो आठ माह की गर्भवती थीं, को मंगलवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई, उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल असईदापुर, गौरीगंज, अमेठी में भर्ती कराया गया, देर रात हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें एम्स रायबरेली रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया

बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे ज्योति के पति आकाश (22) की भी मौत हो गई, मृतक के पिता सत्य प्रकाश और भाई अनिल ने बताया कि आकाश अपनी पत्नी की मौत के बाद से सदमे में थे, उनकी मौत हृदयगति रुकने से हुई है। आकाश पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थे और नगर की एक दुकान पर काम करते थे, उनका विवाह पिछले वर्ष ही हुआ था

पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड टट पडा है, मतक आकाश की मां तारावती का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img