उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर की रिदिमा सिंह ने इंटरमीडिएट में किया जिला टॉप, 500 में से 498 अंक प्राप्त कर डीपीएस की छात्रा टॉपर

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) सीबीएसई की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार की दोपहर को घोषित हो गया। जहां बुलंदशहर के डीपीएस की छात्रा रिदिमा सिंह ने जनपद टॉप किया है। डीपीएस की छात्रा रिदिमा सिंह को 99.6 फीसदी अंक प्राप्त कर नाम रोशन कर दिया। जिला टॉप करने पर रिदिमा सिंह को बधाई देने वालों का उनके घर पर ताता लग गया।

आईएएस बनने का है सपना

रिदिमा सिंह को गणित, अंग्रेजी समेत चार सब्जेक्ट में 100 में से 100 अंक मिले हैं। जबकि, हिस्ट्री में 98 अंक प्राप्त हुए हैं। जनपद में टॉप करने पर स्कूल के छात्रों, टीचर्स और अभिभावकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। सीबीएसई टॉपर रिदिमा बताती हैं कि उनके परिवार में मां नीरज सिंह शिक्षिका और पिता दीपेंद्र सिंह फर्टिलाइजर का बिजनेस करते हैं। उनके दो भाई बहन हैं। उनका छोटा भाई ध्रुव जादौन और बहन भ्रती सिंह कक्षा 10 के छात्र हैं। रिदिमा कहती हैं कि उनका सपना आईएएस बनने का है। वह आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं।नोएडा रीजन का 81 फीसदी रिजल्ट

रिजल्ट काफी बेहतर आया

बुलंदशहर जनपद नोएडा रीजन में आता है। नोएडा रीजन में कुल 81 फीसदी छात्र पास हुए हैं। डीपीएस के प्रधानाचार्य वाई आर यादव ने बताया कि जिले का रिजल्ट काफी बेहतर आया है। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img