Delhi Accident: जनकपुरी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली दो लोगों की जान, तीन घायल

Delhi Accident: जनकपुरी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली दो लोगों की जान, तीन घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। पश्चिमी जिले के जनकपुरी इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने सड़क पर चल रहे तीन लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना सोमवार देर शाम की है जब 19 वर्षीय एक युवक तेज गति से होंडा सिटी कार चला रहा था। पुलिस के अनुसार, सबसे पहले कार ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराई और सीधा सड़क किनारे बनी झुग्गियों में जा घुसी। इस हादसे में 67 वर्षीय आनंद, जो जनकपुरी के ही निवासी थे, और 42 वर्षीय कामेश्वर, जो सागरपुर इलाके में रहते थे, की मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी युवक ड्राइविंग लाइसेंस धारक नहीं है और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। कार को जब्त कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक नशे में था या नहीं। यह हादसा एक बार फिर राजधानी में सड़कों पर लापरवाही से वाहन चलाने की खतरनाक हकीकत को उजागर करता है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही न केवल चालक की जान को खतरे में डालती है, बल्कि बेगुनाह राहगीरों की जिंदगी भी छीन लेती है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img