BCL Season 2: नेताओं और फिल्मी सितारों की मौजूदगी से सजेगा बिग क्रिकेट लीग का अंतिम चरण

BCL Season 2: नेताओं और फिल्मी सितारों की मौजूदगी से सजेगा बिग क्रिकेट लीग का अंतिम चरण

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-2 अब अपने अंतिम और निर्णायक चरण में पहुंच गया है। लीग प्रबंधन ने आगामी मुकाबलों को और आकर्षक बनाने के लिए कई नई पहलों की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय नेताओं, फिल्मी सितारों और क्रिकेट हस्तियों की विशेष मौजूदगी देखने को मिलेगी।

लीग के संस्थापक और अध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि आने वाले मुकाबलों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री टोखन साहू, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले, भाजपा नेता सतीश पूनिया और भाजपा नेत्री बबीता चौहान विशेष रूप से शामिल होंगे।

क्रिकेट के साथ मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार भी लीग का हिस्सा बनेंगे। सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘कैरी ऑन जट्टा-3’ के अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, बिन्नू ढिल्लों और अभिनेत्री सरगुन मेहता दर्शकों के बीच मौजूद रहेंगे।

दर्शकों के लिए दैनिक लकी ड्रॉ, ऑडियंस कैच प्रतियोगिता, हस्ताक्षरित मर्चेंडाइज, क्रिकेट दिग्गजों से मुलाकात और वीआईपी अनुभव जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन पांच भाग्यशाली दर्शकों को 25-25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। स्टैंड में शानदार कैच पकड़ने वाले दर्शकों को भी विशेष इनाम दिए जाएंगे।

लीग प्रबंधन का कहना है कि इस बार बीसीएल के अंतिम चरण को खेल और मनोरंजन के बड़े उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिससे दर्शकों को क्रिकेट के साथ भरपूर मनोरंजन भी मिलेगा।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img