Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

LPG Price Hike: रसोई पर बढ़ी महंगाई की मार, घरेलू गैस सिलिंडर फिर हुआ महंगा

LPG Price Hike: रसोई पर बढ़ी महंगाई की मार, घरेलू गैस सिलिंडर फिर हुआ महंगा

घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। तीन महीने में दूसरी बार गैस सिलिंडर महंगा होने से परिवार अब गैस की खपत का हिसाब लगाने को मजबूर हैं। रविवार से घरेलू सिलिंडर की नई कीमत 939.50 रुपये हो गई है। बढ़ती महंगाई के कारण कई परिवार अब गैस के साथ इंडक्शन चूल्हों का उपयोग भी करने लगे हैं।

नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में गैस कंपनियों के करीब 9.5 लाख उपभोक्ता हैं। नई दरें लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं से उसी आधार पर बुकिंग ली जा रही है। सिलिंडर के दाम बढ़ने से गृहणियों की चिंता बढ़ गई है और रसोई का मासिक खर्च पहले से ज्यादा हो गया है।

जानकारी के अनुसार इस बार घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि की गई है। इससे पहले मार्च महीने में भी सिलिंडर करीब 60 रुपये महंगा हुआ था। लगातार बढ़ती कीमतों से मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

महिलाओं का कहना है कि गैस सिलिंडर के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में घर का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। कई परिवार अब एक बार में ज्यादा खाना बनाकर गैस बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ घरों में गैस की खपत कम करने के लिए इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल बढ़ गया है।

मार्च 2026 तक घरेलू सिलिंडर की कीमत 850 रुपये थी। इसके बाद मार्च में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई और जून 6 तक कीमत 910 रुपये पहुंच गई। अब नई बढ़ोतरी के बाद सिलिंडर 939.50 रुपये का हो गया है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें