New Delhi : 14 जून को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में होगा भव्य यमुना स्वच्छता अभियान, कई घाटों पर एक साथ चलेगा कार्यक्रम

New Delhi : दिल्ली सरकार यमुना नदी को उसका गौरव लौटाने, नदी के तटों को स्वच्छ बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से 14 जून को यमुना तट स्वच्छता अभियान-2026 का आयोजन करेगी। इस महाअभियान का नेतृत्व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी और वह स्वयं नागरिकों के साथ मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ यमुना के संकल्प को मजबूत करेंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना केवल नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय धरोहर है। यमुना के संरक्षण का दायित्व सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का भी है। इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यह व्यापक अभियान आयोजित किया जा रहा है। 14 जून को यमुना रिवरफ्रंट के प्रमुख घाटों पर एकसाथ स्वच्छता और जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान में लगभग 500 सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठनों के साथ हजारों स्वयंसेवकों की भी भागीदारी होगी। यह कार्यक्रम जनशक्ति और जनसंकल्प के माध्यम से यमुना को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष भी यमुना व उसके घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए ‘मेरी यमुना, मेरा कर्तव्य’ अभियान चलाया गया था। इसमें भी हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया था और 12 टन से अधिक अपशिष्ट एकत्र कर उसका वैज्ञानिक निस्तारण किया गया था। उस अभियान को मिले उत्साहजनक जनसमर्थन ने यह सिद्ध किया कि यदि समाज और सरकार साथ मिलकर कार्य करें तो बड़े बदलाव संभव हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का अभियान और अधिक व्यापक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस, दिल्ली नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा, आपातकालीन सेवाओं और स्वच्छता संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और स्वयंसेवकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ, निर्मल और जीवनदायिनी यमुना का सपना साकार किया जा सकता है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img