Hockey Stadium Project: मेजर ध्यानचंद के नाम से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम

Hockey Stadium Project: मेजर ध्यानचंद के नाम से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसका नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा जाएगा। रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भूमि पूजन और शिलान्यास कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की।

करीब 10.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह हॉकी मैदान अगले नौ महीनों में तैयार किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें बेहतर अभ्यास के लिए दिल्ली या अन्य राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि परियोजना को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हॉकी मैदान तैयार किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में आधुनिक दर्शक दीर्घा और खिलाड़ियों के लिए सुविधायुक्त पवेलियन बनाया जाएगा। इससे भविष्य में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता भी खुलेगा।

उन्होंने कहा कि अभी तक जिले के खिलाड़ियों को कृत्रिम टर्फ और आधुनिक सुविधाओं के लिए दिल्ली, हरियाणा या निजी अकादमियों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे खिलाड़ियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। नए स्टेडियम से स्थानीय खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा।

विधायक ने यह भी बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए भविष्य में रेजिडेंशियल ब्लॉक और होटल जैसी सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल तंवर, जिला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img