Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Power Cut Crisis: छुट्टी के दिन भी चार घंटे तक बिजली कटौती, लोगों ने जताई नाराजगी

Power Cut Crisis: छुट्टी के दिन भी चार घंटे तक बिजली कटौती, लोगों ने जताई नाराजगी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में रविवार को भी लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिली। अवकाश के दिन शहर के 20 से अधिक सेक्टरों में दो से चार घंटे तक बिजली बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

बताया गया कि बिजली फीडरों और पुरानी लाइनों में लगातार ट्रिपिंग और फॉल्ट आने के कारण कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर गर्मी बढ़ने के साथ विद्युत निगम द्वारा मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है, जिससे घोषित और अघोषित कटौती हो रही है।

सेक्टर-22 में स्थानीय फॉल्ट और ट्रांसफार्मर का लोड बैलेंस करने के कारण लोगों को कई घंटों तक बिजली कटौती झेलनी पड़ी। वहीं सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए के महासचिव लक्ष्मी नारायण ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ट्रिपिंग की समस्या भी लगातार बढ़ रही है।

सेक्टर-20 के बी ब्लॉक निवासी आरपी सिंह ने बताया कि दिन भर में तीन से चार बार बिजली गुल हुई। उन्होंने कहा कि गर्मी में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत करने के बावजूद समय पर सुनवाई नहीं हुई।

सेक्टर-122 निवासी भंवर सिंह भाटी ने कहा कि बिजली कटौती के कारण दैनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं सेक्टर-49 के बरौला गांव निवासी अनिल चौधरी ने बताया कि औद्योगिक सेक्टरों की आपूर्ति बंद रहने के बावजूद घरेलू क्षेत्रों में कटौती जारी रही।

दादरी, जेवर, रबूपुरा और शाहबेरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के अनुसार शहर में बिजली की मांग 2490 मेगावाट तक पहुंच गई, जबकि आपूर्ति 2370 मेगावाट रही।

अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि विद्युत ढांचे की क्षमता बढ़ाने का कार्य लगातार जारी है। पुरानी लाइनों में अधिक फॉल्ट आने के कारण कटौती करनी पड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान कराया जा रहा है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें