Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Suicide Case: एक कमरे में मिली पिता-पुत्र की लाश, बीमारी और तनाव के बीच खत्म हुई दो जिंदगियां

Delhi Suicide Case: एक कमरे में मिली पिता-पुत्र की लाश, बीमारी और तनाव के बीच खत्म हुई दो जिंदगियां

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक कमरे में पिता और पुत्र मृत पाए गए। उत्तरी छज्जूपुर इलाके में रहने वाले 54 वर्षीय प्रवीण शर्मा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि उनका 13 वर्षीय बेटा नैतिक बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि प्रवीण शर्मा ने पहले अपने बेटे को कोई जहरीला पदार्थ दिया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार यह घटना ज्योति नगर थाना क्षेत्र के उत्तरी छज्जूपुर स्थित गली नंबर-3 की है। प्रवीण शर्मा अपने माता-पिता और बेटे नैतिक के साथ यहां रहते थे। उनके पिता तेजवीर सिंह राम मनोहर लोहिया अस्पताल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक जब प्रवीण और नैतिक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार को अनहोनी की आशंका हुई।

परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। प्रवीण शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि बेटा नैतिक बिस्तर पर मृत पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

मेरठ से पहुंचे रिश्तेदार दिनेश कुमार ने बताया कि करीब 25 साल पहले प्रवीण शर्मा एक निजी आईटी कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान उनका गंभीर सड़क हादसा हो गया था। हादसे के बाद उन्हें लंबे समय तक बिस्तर पर रहना पड़ा और स्वास्थ्य लगातार खराब रहने के कारण उनकी नौकरी भी चली गई। इसके बाद वह नियमित रूप से कोई काम नहीं कर सके।

परिजनों के मुताबिक हादसे के बाद प्रवीण को सिर और शरीर में लगातार दर्द की शिकायत रहती थी। लंबे समय तक बेरोजगारी और खराब स्वास्थ्य ने उन्हें मानसिक रूप से भी काफी प्रभावित किया। आर्थिक तंगी और बीमारी के कारण परिवार की स्थिति लगातार खराब होती चली गई।

बताया जा रहा है कि प्रवीण शर्मा की पत्नी हिमानी करीब छह साल पहले अपने मायके गाजियाबाद चली गई थीं और तब से दोनों अलग रह रहे थे। हाल के दिनों में दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति से अलगाव की प्रक्रिया भी चल रही थी। परिवार का कहना है कि स्वास्थ्य समस्याओं, आर्थिक परेशानियों और पारिवारिक तनाव के चलते प्रवीण लंबे समय से मानसिक दबाव में थे।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पिता-पुत्र की एक साथ हुई मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में शोक का माहौल है।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें