Noida District Hospital: नोएडा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं विशेष सचिव स्वास्थ्य, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

Noida District Hospital: नोएडा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं विशेष सचिव स्वास्थ्य, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

नोएडा। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए विशेष सचिव स्वास्थ्य आर्यिका अखौरी ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में मौजूद विभिन्न विभागों और सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया तथा इलाज के लिए आए मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, भीड़ और समय पर इलाज न मिलने को लेकर अपनी शिकायतें विशेष सचिव के समक्ष रखीं।

विशेष सचिव ने निरीक्षण के क्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर, मेडिकल स्टोर रूम, ओपीडी क्षेत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। मरीजों ने बताया कि सुबह के समय रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं और प्रक्रिया में देरी होने के कारण डॉक्टरों को दिखाने में काफी परेशानी होती है। कई मरीजों ने यह भी कहा कि डिजिटल रजिस्ट्रेशन की जानकारी न होने के कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है।

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग तीन से चार हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से करीब 88 प्रतिशत मरीजों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है, इसके बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में कमी के चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए विशेष सचिव आर्यिका अखौरी ने अस्पताल प्रशासन को रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े और उन्हें समय पर इलाज मिल सके।

उन्होंने स्कैन एंड शेयर काउंटरों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए, जिससे डिजिटल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और अधिक सुचारु हो सके। विशेष सचिव ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन इसका वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब अस्पताल में आने वाले मरीजों को मौके पर सही मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हो।

इसके साथ ही विशेष सचिव ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों की सहायता के लिए वॉलंटियर तैनात करने के निर्देश दिए। ये वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ओपीडी कक्षों की जानकारी, जांच काउंटर और दवाइयों से संबंधित जानकारी देने में मरीजों की मदद करेंगे, जिससे अव्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img