Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Ghaziabad: गाजियाबाद में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस के आदेश के खिलाफ सड़क पर लगाई सब्जी की दुकान

Ghaziabad: गाजियाबाद में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस के आदेश के खिलाफ सड़क पर लगाई सब्जी की दुकान

रिपोर्ट: रवि डालमिया  

गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस द्वारा साप्ताहिक बाजारों को हटाने के आदेश के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर बैठकर सब्जी बेची और आम विक्रेताओं की तरह ग्राहकों को सब्जियां तौलीं और रेट बताए। विधायक का यह कदम गाजियाबाद पुलिस के उस फैसले के विरोध में था, जिसमें जिले में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को बंद करने का आदेश दिया गया है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस फैसले को गरीबों की रोजी-रोटी पर हमला बताते हुए कहा कि इस निर्णय से हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला दिल्ली चुनाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि भाजपा को नुकसान पहुंचे। विधायक ने बताया कि लोनी में एक लाख से अधिक लोग साप्ताहिक बाजारों से अपनी जीविका चलाते हैं, लेकिन पुलिस ने उनके रोजगार पर संकट खड़ा कर दिया है।

गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि स्थानीय निवासियों की शिकायतों के चलते साप्ताहिक बाजारों को हटाने का फैसला किया गया। पुलिस के अनुसार, बाजारों के कारण मेडिकल इमरजेंसी में भी लोगों को परेशानी होती थी और सड़क पर भारी जाम लगता था। प्रशासन ने सुझाव दिया कि बाजारों को खाली पड़ी जगहों पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो। फिलहाल, विधायक के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें