तीन लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रेन की चपेट में आकर उड़े चीथड़े

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अगल-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने कपड़ों से मिले दस्तावेजों से दो मृतकों की पहचान की है।

थाना बादलपुर क्षेत्र में रविवार रात बिसरख मोड़ के पास 35 वर्षीय रूबल सिराज ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना दादरी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थाना बिसरख रविवार को चिपियाना बुजुर्ग के पास ट्रेन की चपेट में आने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस जांच में शव की शिनाख्त 50 वर्षीय सुनील शर्मा निवासी वंदना एन्कलेव खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह घटना के समय ड्यूटी से घर लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img