Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: शाहदरा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

Delhi Crime: शाहदरा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के थाना जगतपुरी पुलिस ने वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार उर्फ पव्वा और धर्मेंद्र उर्फ कनिया के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका। पुलिस को देखते ही पीछे बैठे दो युवक कूदकर फरार हो गए, जबकि बाइक चालक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटन वाला चाकू बरामद हुआ और जब बाइक की नंबर प्लेट की जांच की गई तो वह चोरी की निकली।

पूछताछ में आरोपी विवेक ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों धर्मेंद्र और साहिल के साथ मिलकर इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। विवेक की निशानदेही पर पुलिस ने धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया और उनकी सूचना पर चोरी की चार और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गईं। पुलिस अब फरार आरोपी साहिल की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें