Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad: फरीदाबाद में कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Faridabad: फरीदाबाद में कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के सूरजकुंड में 7 फरवरी से 23 फरवरी तक 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आज मेला चौपाल पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें सहायक एडमिनिस्ट्रेटर सूरजकुंड मेला अथॉरिटी कला रामाचंद्रन ने मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन के एमडी और चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. सुनील कुमार, हरियाणा पर्यटन निगम के जीएम आशुतोष रंजन, फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर विक्रम यादव और पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

सहायक एडमिनिस्ट्रेटर कला रामाचंद्रन ने बताया कि इस बार मेले की थीम स्टेट उड़ीसा और मध्य प्रदेश होंगे, जबकि 7 देश पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल रहेंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार दर्शकों को विभिन्न देशों की कला और संस्कृति देखने का अवसर मिलेगा, और चूंकि मेले के दौरान तीन वीकेंड और एक अतिरिक्त छुट्टी भी आ रही है, इसलिए अधिक संख्या में लोग मेले का आनंद ले पाएंगे।

पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मेले की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला प्रांगण में 600 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि 1600 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा, सूरजकुंड मेले की ओर जाने वाली सड़कों पर सुबह 7:00 बजे से रात 12:00 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सूरजकुंड मेला हर वर्ष देश-विदेश के कारीगरों, हस्तशिल्पियों और कलाकारों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करता है। इस बार भी मेले में हस्तशिल्प, पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे देशी और विदेशी पर्यटकों को भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें