Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा के स्कूलों में बम की धमकी का मामला, 9वीं के छात्र ने भेजा फर्जी मेल

Noida: नोएडा के स्कूलों में बम की धमकी का मामला, 9वीं के छात्र ने भेजा फर्जी मेल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में स्कूलों को बम की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर 126 पुलिस ने इस मामले में धमकी भरा मेल करने वाले नाबालिग छात्र को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। जांच में सामने आया कि छात्र का स्कूल जाने का मन नहीं था, जिसके चलते उसने बम धमकी वाला मेल भेजने का विचार किया। आरोपी ने गूगल के जरिए चार स्कूलों के ईमेल आईडी निकाले और कल चार स्कूलों – हेरिटेज स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल, और मयूर स्कूल – को धमकी भरे मेल भेजे।

बताया जा रहा है कि मेल भेजने से पहले छात्र ने यूट्यूब पर बम की धमकी से जुड़े वीडियो देखे और अपनी पहचान छुपाने के लिए वीपीएन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया। उसने हाल ही में देशभर में स्कूलों में बम की फर्जी खबरों को देखकर इस तरह का कदम उठाने का आइडिया लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्र को न्यायिक संरक्षण में भेज दिया है। इस मामले में डीसीपी नोएडा जॉन रामबदन सिंह ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है और इस तरह की किसी भी हरकत को गंभीरता से लिया जाएगा।

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें