Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

जमीन बंटवारे को लेकर सगा भाई बना खून का प्यासा, सिर फोड़ा

जमीन बंटवारे को लेकर सगा भाई बना खून का प्यासा, सिर फोड़ा
थाना सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित बहलोलपुर गांव में जमीन बंटवारे को बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित बहलोलपुर गांव में जमीन बंटवारे को बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के दौरान भतीजे ने चाचा के सिर हथियार से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आरोप है कि इस दौरान बीच- बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घायल की पत्नी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
पुलिस को दी शिकायत संजू यादव ने बताया कि वह सेक्टर-63 में पति सुंदर यादव के साथ रहती है। पति सुंदर का जमीन बंटवारे को लेकर बड़े भाई मुंदर से विवाद चल रहा है। 10 नवम्बर को इसी बात को लेकर उनके जेठ मुंदर ने अपने बेटे सचिन और पत्नी मंजू के साथ उन पर हमला कर दिया। संजू का आरोप है कि जेठ मुंदर और बेटे सचिन ने सुंदर का जबड़ा तोड़ दिया। इतना ही नहीं धारदार हथियार से हमला कर सुंदर का सिर भी फोड़ दिया। बीच बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
संजू यादव का कहना है कि उनके पति का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की है और जान की गुहार लगाई है।

पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना के तुरंत बाद केस दर्ज कर एक आरोपी मुंदर का शांतिभंग में चालान किया गया था। इस केस की अभी जांच चल रही है। घायल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *