Greater Noida: किसानों का यमुना प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना, मांगों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन

किसानों का यमुना प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना, मांगों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमर सैनी

किसान एकता संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सुबह 6 बजे से यमुना प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने किया और महापंचायत की अध्यक्षता नेहपाल नागर ने की, संचालन उम्मेद एडवोकेट ने किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि क्षेत्र के किसान 64.7% अतिरिक्त मुआवजा, आबादी निस्तारण और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।

दोपहर 2 बजे एसीओ रविन्द्र सिंह, ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया, तहसीलदार विनय भदौरिया, और एसीपी महेन्द्र सिंह किसानों से बातचीत के लिए पहुंचे, लेकिन वार्ता असफल रही। किसानों ने मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का संकल्प लिया है। संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद सैकेटरी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के किसानों ने इस बार आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया है और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे डटे रहेंगे। इस धरने में सैकड़ों किसान, जिनमें चौधरी बाली सिंह, देशराज नागर, गीता भाटी, और अन्य प्रमुख किसान नेता शामिल थे, एकजुटता से उपस्थित रहे।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img