Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कालका में विकास कार्य न होने की बात कहकर अपनी ही सरकार की पोल खोल रही है भाजपा प्रत्याशी-प्रदीप चौधरी

प्रदीप चौधरी
कालका में विकास कार्य न होने की बात कहकर अपनी ही सरकार की पोल खोल रही है भाजपा प्रत्याशी-प्रदीप चौधरी

कालका में विकास कार्य न होने की बात कहकर अपनी ही सरकार की पोल खोल रही है भाजपा प्रत्याशी-प्रदीप चौधरी

कहा विकास के नाम भाजपा ने 10 साल में नही लगाई ईंट

रिपोर्ट : कोमल रमोला

कालका 20 सितंबर पिछले 10 साल में भाजपा की सरकार में कालका हलके में विकास के नाम पर एक इ्र्रट नहीं लगी, उल्टा कालका हलके से लोगो के रोजगार का सहारा बने कई प्रोजेक्ट यहां से बंद हो गए जिससे लोग बेरोजगार हुए है।

यह दावा कालका हलके से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने शुक्रवार को हलके के दूधगढ़, त्रिलोकपुर, टपरियां, ठडयो, खैरवाली, उपरली खेतपराली, कंबाला, रेती, पारवाला, शामपुर, गणेशपुर,खेल मानकपुर टबला, रायपुरानी, जयंतीपुर गांवों में लोगों को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि कालका से भाजपा प्रत्याशी जगह जगह कहती है कि कालका में विकास नहीं हुआ। चौधरी ने कहा कि जब भाजपा के कार्यकाल में ही कालका में विकास नहीं हुआ तो भाजपा प्रत्याशी फिर वोट क्यों मांग रही है। उन्होने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। लेकिन इस बार कालका के लोग भाजपा के किसी भी बहकावे में नहीं आयेगें और कांग्रेेस को वोट देकर उन्हें भारी मतो से विजयी बनायेगें।

चौधरी ने कहा कि कालका, पिंजौर, रायपुरानी और मोरनी के एक एक गांव की समस्यओं से वह भली भांति वाविफ है जिसका हल सरकार बनते ही कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को कालका हलके के गांवों के नाम तक नहीं पता वह यहां की दिक्कतें क्या हल करवायेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रत्याशी पहले भी चुनाव लड़ चुकी है और हारने के 10 साल तक हलके में नहीं दिखी और अब भी कालका के लोग बाहरी लोगों को भगा देगें और कांग्रेस को बहुमत से विजयी बनायेगे।

प्रदीप चौधरी के समक्ष शुक्रवार को गांवो में भाजपा, जजपा और अन्य दलों से भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करते हुए एक एक वोट कांग्रेस के पक्ष में देने का भरोसा दिया। चौधरी ने कहा कि सभी को सरकार आने पर बनता मान सम्मान दिया जायेगा।

प्रदीप चौधरी ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही मोरनी इलाके की सबसे बड़ी मांग इलाके को पहाड़ी क्षेत्र का दर्जा दिलाने की मांग क ो वह पूरी करवायेगे। उन्होंने कहा कि इस मांग के पूरा होने पर मोरनी इलाके के लोगों के बच्चों के हिल्ज ऐरिया प्रमाण पत्र बनेगें और उन्हें नौकरी में आरक्षण मिलेगा और इलाके में रोजगार के साधन खुलेगें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *