Panchayat secretary notice: विकास कार्यों में गड़बड़ी पर पंचायत सचिव को नोटिस, 50 लाख रुपये के भुगतान पर उठे सवाल

Panchayat secretary notice: विकास कार्यों में गड़बड़ी पर पंचायत सचिव को नोटिस, 50 लाख रुपये के भुगतान पर उठे सवाल

नोएडा। कैमराला चक्रसैनपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पंचायत सचिव से तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित जवाब मांगा गया है। समय पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

डीपीआरओ नेहा सिंह ने बताया कि सूरजपुर न्यायालय परिसर के चैंबर नंबर-570 में कार्यरत अधिवक्ता श्याम सिंह भाटी ने 7 मई को मुख्य विकास अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान ने वित्तीय वर्ष 2021 से 2026 के बीच ग्राम पंचायत में नल रिबोर, लाइट मरम्मत और नल मरम्मत के नाम पर करीब 50 लाख रुपये का भुगतान अनियमित तरीके से किया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन कार्यों में पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की मुख्य भूमिका रही है। जांच के दौरान ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड में बड़ी संख्या में मरम्मत और रिबोर के कार्य दर्ज पाए गए, जो प्रथम दृष्टया संदिग्ध नजर आए।

अधिकारियों के अनुसार चक्रसैनपुर गांव में केवल आठ से दस सरकारी नल हैं। ऐसे में मरम्मत और रिबोर के नाम पर इतनी बड़ी रकम खर्च किया जाना सवाल खड़े करता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत सचिव प्रियांक को नोटिस जारी कर तीन दिन में सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

डीपीआरओ ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img