राज्यट्रेंडिंग

Tamil Nadu Politics: 59 साल बाद तमिलनाडु सरकार में शामिल होगी कांग्रेस, विजय कैबिनेट में कल शपथ लेंगे दो मंत्री

Tamil Nadu Politics: 59 साल बाद तमिलनाडु सरकार में शामिल होगी कांग्रेस, विजय कैबिनेट में कल शपथ लेंगे दो मंत्री

Tamil Nadu की राजनीति में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। करीब 59 साल बाद कांग्रेस राज्य सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। मुख्यमंत्री Vijay के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस के दो विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। गुरुवार 21 मई को सुबह 10 बजे राजभवन में दोनों नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस फैसले की जानकारी K. C. Venugopal ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। कांग्रेस की ओर से एडवोकेट एस. राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन को विजय सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है।

एस. राजेश कुमार कन्याकुमारी जिले के किल्लियूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि पी. विश्वनाथन मदुरै जिले की मेलूर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि दोनों नेता सरकार में शामिल होकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने दोनों विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने को मंजूरी दी है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह फैसला राज्य की राजनीति में नई दिशा तय कर सकता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री P. Chidambaram ने भी इस फैसले का स्वागत किया और दोनों नेताओं को बधाई दी। पार्टी नेताओं का कहना है कि लंबे समय बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा संदेश है।

दरअसल, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने M. K. Stalin की पार्टी DMK के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और पांच सीटें जीती थीं। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल गए। विजय की पार्टी TVK बहुमत के बेहद करीब पहुंची, जिसके बाद कांग्रेस ने नई रणनीति अपनाते हुए विजय सरकार को समर्थन देने का फैसला किया।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कांग्रेस लंबे समय से तमिलनाडु में सत्ता में हिस्सेदारी चाहती थी। हालांकि DMK नेतृत्व गठबंधन सरकार या पावर शेयरिंग फॉर्मूले के पक्ष में नहीं था। इसी वजह से दोनों दलों के बीच दूरी बढ़ती चली गई। चुनाव प्रचार के दौरान भी कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और स्टालिन कई मौकों पर एक साथ मंच साझा करते नजर नहीं आए थे।

वहीं विजय ने अपनी पार्टी लॉन्च करने के बाद से ही सहयोगी दलों को सत्ता में उचित हिस्सेदारी देने का वादा किया था। अब कांग्रेस को कैबिनेट में जगह मिलने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है।

 

Related Articles

Back to top button