Noida Lekhpal Exam: नोएडा में आज होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा, 17 केंद्रों पर 6984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Noida Lekhpal Exam: नोएडा में आज होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा, 17 केंद्रों पर 6984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

नोएडा में गुरुवार को लेखपाल मुख्य परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलेभर में 17 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर कुल 6,984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्थानीय निरीक्षकों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा गुरुवार 21 मई को एक ही पाली में आयोजित होगी।

प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल घड़ी, खुफिया कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश न करने दिया जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img