Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad Crime: फरीदाबाद में युवक की हत्या पर परिजनों का हाईवे पर प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

Faridabad
Faridabad Crime: फरीदाबाद में युवक की हत्या पर परिजनों का हाईवे पर प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

Faridabad Crime: फरीदाबाद में युवक की हत्या पर परिजनों का हाईवे पर प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad के सेक्टर 62 स्थित आशियाना फ्लैट्स के पीछे झाड़ियों में 24 वर्षीय युवक दीपक का शव मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो यह घटना रोकी जा सकती थी।

दीपक, जो 16 दिसंबर से लापता था, का शव बीते दिन सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने पहले आदर्श नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। Faridabad पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

परिजनों का आरोप है कि घटना से कुछ दिन पहले दीपक ने एक नाबालिग लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिसके बाद विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। गौ रक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक की हत्या में विशेष समुदाय के लोग शामिल हो सकते हैं।

दीपक के परिजनों ने Faridabad बल्लभगढ़ के नेशनल हाईवे नंबर 19 पर विरोध प्रदर्शन किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हुआ। एसीपी श्योराण ने कहा कि मामले की जांच जारी है और पुलिस दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करेगी। मृतक के भाई दिलीप ने Faridabad पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दीपक को धमकियां मिलने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। घटना ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है। पुलिस ने अस्पताल और हाईवे पर भारी सुरक्षा तैनात की है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। मामले की जांच तेज कर दी गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें