हरियाणा : 23 अगस्त से होगा के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज, ये होंगे मुख्य अतिथि

Sohna News : के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र का आगाज 23 अगस्त से होगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘आरंभ’ में मुख्य अतिथि के रूप में बोट के सह-संस्थापक अमन गुप्ता शामिल होंगे। 25 अगस्त से 29 अगस्त तक नवनियुक्त छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक पहलुओं से परिचित कराया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरंभ के माध्यम से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के समस्त शैक्षणिक पहलुओं से नवनियुक्त छात्रों का परिचित कराया जाएगा।

प्रति कुलाधिपति अभिषेक गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय ने विकसित भारत 2047 मिशन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति का समावेश सभी पाठ्यक्रमों में कर लिया है। उन्होंने आगे बताया कि अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें 200 पेटेंट, 3,000 शोध-पत्र और ₹7 करोड़ से अधिक की परियोजनाएँ शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के छात्र 35 स्टार्टअप्स का सफल संचालन कर रहे हैं तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग और सतत विकास लक्ष्य (SDGs) जैसे क्षेत्रों में कई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संचालित किए जा रहे हैं।

कुलसचिव डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान अवसर प्रदान करने का राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। विश्वविद्यालय ने 200 से अधिक विश्वविख्यात शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रो. तान्या गुप्ता, निदेशक, आईक्यूएसी ने साझा किया कि विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित एक संग्रहालय का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है, साथ ही भारतीय ज्ञान प्रणाली से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम और परियोजनाएँ भी चला रहा है।

इस पत्रकार वार्ता समारोह में विश्वविद्यालय के डीन शैक्षणिक, डीन अनुसंधान समस्त सकायों के डीन, वरिष्ठ प्रोफेसर उपस्थित थे। अंत में सकाय सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्त पत्रकार बंधुओं को विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया। इस पत्रकार वार्ता का आयोजन विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा किया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img