Noida fraud case: 12 करोड़ का ऑर्डर देकर नहीं उठाया माल, फैक्टरी मालिक को साढ़े छह करोड़ का नुकसान

Noida fraud case: 12 करोड़ का ऑर्डर देकर नहीं उठाया माल, फैक्टरी मालिक को साढ़े छह करोड़ का नुकसान

नोएडा। सेक्टर-63 स्थित रेडिमेड कपड़े बनाने वाली फैक्टरी के मालिक ने सहयोगी फर्म पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि फर्म ने करीब 12 करोड़ रुपये के माल का ऑर्डर दिया, लेकिन न तो तैयार माल उठाया और न ही भुगतान किया। इससे फैक्टरी में रखा करीब साढ़े छह करोड़ रुपये का माल खराब हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित नीरज कुमार साध ने पुलिस को बताया कि उनकी सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में मैसर्स अरविंद कुमार एंड कंपनी के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में महिलाओं के कुर्ते, शॉल और स्टॉल तैयार किए जाते हैं। वह पिछले तीन वर्षों से अंजलिका इंटरनेशनल नाम की सहयोगी फर्म के साथ कारोबार कर रहे थे।

नीरज कुमार के मुताबिक कारोबार के दौरान वह सामान्य तौर पर 30 प्रतिशत अग्रिम राशि लेते थे और बाकी 70 प्रतिशत भुगतान माल की डिलीवरी से पहले लिया जाता था। आरोप है कि अप्रैल 2024 में सहयोगी फर्म के संजीव, निशांत और वासु ने करीब 12 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर तैयार करने को कहा। पुराने व्यावसायिक संबंधों के चलते उन्होंने बिना अग्रिम भुगतान लिए ही कच्चा माल खरीद लिया और सैंपल मंजूर होने के बाद बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि दिसंबर 2024 में माल तैयार होने के बाद आरोपियों से माल उठाने को कहा गया, लेकिन वे लगातार बहाने बनाते रहे। बाद में बैठकों में मार्च 2025 तक माल उठाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन तय समय के बाद भी माल नहीं लिया गया।

आरोप है कि दोबारा बातचीत होने पर आरोपियों ने 61 लाख रुपये के चेक दिए, लेकिन बैंक में जमा करने पर सभी चेक बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि दिसंबर 2025 में जब वह रकम मांगने के लिए आरोपियों के कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद पांच-छह लोगों ने लोहे की रॉड लेकर हमला करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।

सेक्टर-63 थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img