Greater Noida Authority meeting: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक टली, अब यमुना प्राधिकरण की बैठक आज

Greater Noida Authority meeting: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक टली, अब यमुना प्राधिकरण की बैठक आज

नोएडा। औद्योगिक विकास मंत्री Nand Gopal Gupta Nandi की ओर से लखनऊ में प्रस्तावित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक अपरिहार्य कारणों के चलते बैठक को टालना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार प्राधिकरण के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी, जिसके बाद समीक्षा बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आयोजित नहीं हो सकी थी। उस दौरान केवल नोएडा और यमुना प्राधिकरण की ही समीक्षा बैठकें संपन्न हुई थीं।

अब बृहस्पतिवार को लखनऊ में दोपहर तीन बजे से Yamuna Expressway Industrial Development Authority की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। इसमें विकास कार्यों, परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img